घाटशिला, सितम्बर 10 -- गालूडीह, संवाददाता। रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त झारखंड गोजू रियो कराटे डु संगठन एवं गोजू रियो कराटे ट्रेनिंग सेंटर गालूडीह के मुख्य कोच सेंसेई प्रियव्रत दत्ता के देखरेख में प्रशिक्षण चल रहा है। पीएम श्री कोकपड़ा हाई स्कूल कोकपड़ा एवं मध्य विद्यालय पिताजुड़ी में कराटे कोच सेंसेई मोनिका नाथ एवं संपाई मीना नायक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं मेंबर और प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिकागण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.