संवाददाता, अक्टूबर 25 -- यूपी के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के अपराध में लिप्त तीन आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। गैंग लीडर और महिला मिलकर यह धंधा चलाते थे जबकि तीसरा युवक दलाल की भूमिका में था। वह लड़कियों की फोटो दिखाकर ग्राहक लेकर आता था। गिरोह ऑनलाइन पेमेंट लेकर इस संगठित अपराध को अंजाम देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय, निवासी ग्राम जंगल एकला नं. 2, थाना गुलरिहा और उसके दो साथियों प्रेम साहनी निवासी हरसेवकपुर नं. 2 थाना गुलरिहा तथा बिट्टू उर्फ अनीता, निवासी हरिपुर तुरा बाजार थाना पिपराईच, के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.