प्रयागराज, जुलाई 26 -- जाने-माने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कथावाचक कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। एक बार फिर अनिरुद्धाचार्य चर्चा में आ गए हैं। लड़कियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके सामाजिक व्यवहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों ने कथावाचक के खिलाफ तीखी टिप्पणी की। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही उम्र 25 वर्ष से पहले ही होनी चाहिए। उनके अनुसार, अगर लड़कियों की शादी देर से होती है तो उनके कई ब्वॉयफ्रेंड बन जाते हैं, जिनकी संख्या 4 से 5 तक हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.