गाजीपुर, जनवरी 30 -- पतार (गाजीपुर)। एसके क्रिकेट क्लब लठ्ठूडीह की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच लठ्ठूडीह और बालापुर के बीच खेला गया। जिसमें लठ्ठूडीह की टीम ने जीत दर्ज किया। मुख्य अतिथि डालिम्स सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष राय ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अंग है। खेल से जहां एक तरफ एकता और भाईचारा कायम होता है। वहीं दूसरी तरफ तन व मन दोनों स्वस्थ रहता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। फाइनल मैच बालापुर व लठ्ठूडीह के बीच खेला। बालापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करते हुए लठ्ठूडीह की टीम ने 14 ओवर में 192 रन बनाकर आउट हो गई। जिसके जवाब में बालापुर की टीम 12 ओवर में 122 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार लठ्ठूडीह की टीम ने 80 रन से प्रतियोगि...