बक्सर, दिसम्बर 25 -- बक्सर। शहर में जहां-तहां लटके इंटरनेट केबल के तार आए दिन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। कई बार मुख्य सड़क पर इन केबल के तारों के बेवजह लटकने से वाहन चाहक चकमा खाते है। जिससे दुर्घटना होने के अंदेशा बना रहता है। वहीं राहगीर भी अचानक इन तारों से उलझने के बाद अचंभित हो जाते है कि कहीं वे बिजली के तार से तो नहीं टकरा गए। शहर के मेन रोड, पीपी रोड, स्टेशन रोड से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों में केबल के तार लटकते मिल जाएंगे। सबकुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार इंटरनेट सर्विस कंपनियों के कर्मी अनदेखा करते है। इंटरनेट में गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही इन कर्मियों द्वारा पुराने केबल को जस का तस छोड़कर सीधे नए केबल लगाने का प्रचलन बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...