मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर विवादों के केंद्र में है। विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों और कार्यप्रणाली से शिक्षक हो या कर्मचारी, सभी नाराज दिखाई दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मी बकाया वेतन को लेकर लगातार आंदोलन करते रहते हैं और अभी भी वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस मामले में मुंगेर के श्रम अधीक्षक का कहना है कि, विश्वविद्यालय अपराध कर रहा है। क्योंकि, कोई भी कांट्रेक्ट एकतरफा रूप से तोड़ना अपराध है। इसी तरह से आगामी 19 मई से विश्वविद्यालय कर्मचारी भी हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा ऐसे कई कार्य हैं जो लटके हुए हैं और विश्वविद्यालय के संचालन में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं। लेकिन, अधिकारी समस्याओं को सुलझाने की गतिविधि में संलग्न है, भले ही समस्या सुलझ नहीं पा रहा हो। निजी कॉलेजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.