चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर से सटे सहजौर गांव के लोहरा त्रिमुहानी पर सड़क किनारे हाईटेंशन बिजली का तार लंबे समय से लटक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसे कई बार बदलने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी की जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि तार सड़क पर झूलने से राहगीरों की जान पर खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व एक ट्रक में तार छू जाने से तिरपाल में आग लग गई थी। किसी तरह चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी इस पर बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.