जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर,संवाददाता। शहर में बिजली विभाग की लापरवाही कहें या फिर तमाम टेलीकॉम कंपनियों की लापरवाही और मनमानी का नतीजा। कई जगह तारों के ऊपर से खींचे गए कंपनियों के तार टूटकर लटक रहे हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे, फाइवर कंपनियों के तार भी शामिल हैं। लटकते तारों में फंसकर कभी भी घटना हो सकती है। शहर के परमानतपुर कॉलोनी मार्ग पर कई जगह ऐसे लटकते तार देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाइक से जाते समय डर लगता है कि कहीं इन तारों में करंट न उतर आए। साथ ही जिस तार के सहारे ये केबल वाले तार लटकते होते हैं वह कब टूट जाएंगे यह कोई नहीं कह सकता। लोगों ने ऐसे तारों को चिन्हित करते हुए ठीक कराने की मांग की। ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव सहित अन्य स्थानों पर भी यही हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...