चंदौली, जनवरी 2 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र के बेन धरौली मार्ग से खिलची गांव के समीप खेतईपुर पुलिया होते हुए करमेंडीह स्थित हनुमान मंदिर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के तार और खंभे लटक रहे है। मार्ग पर कई स्थानों पर बिजली के खंभे पूरी तरह झुक चुके हैं जबकि हाईटेंशन और लो वोल्टेज तार जमीन के बेहद नजदीक लटक रहे हैं। खेतों में काम करने वाले किसानों, राहगीरों और पशुपालकों के सामने हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय किसानों रामअवध सिंह, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह का कहना है कि खेतईपुर पुलिया के आसपास से लेकर करमेंडीह हनुमान मंदिर तक बिजली की लाइनें बेहद जर्जर अवस्था में हैं। तेज हवा चलने या हल्की बारिश होने पर तार और नीचे झुक जाते हैं, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों की जान पर हर समय खतरा मंडराता ...