चतरा, मई 5 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझौली गांव के खेत में ग्यारह हजार का तार काफी नीचे लटक रहा है। यह तार बड़ा हादसा को आमंत्रण दे रहा है। करंट प्रवाहित तार जमीन से महज छ: से सात फीट के ऊपर से झुल रहा है। दोनों पोल के तार इतना लूज हो गया है कि तार जमीन से कुछ फीट के ऊपर है। इसमें हमेशा बिजली प्रवाहित होते रहती है। किसानों को खेती करने के लिए खेत में जाना रहता है। इसके अलावा मवेशियों का आना जाना लगा रहता है। मदन राणा, बीरेंद्र राणा, श्रीवास्तव राणा समेत कई बताया कि कई बार विभाग से तार मरम्मत करने की गुहार लगाया है। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं किया गया। तार नीचे रहने के कारण किसी की जान जा सकती है। इस संबंध में जेईई तरुण कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी अब संज्ञान में आया है। इसको जल्द मरम्मत करा दिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.