रिषिकेष, मार्च 27 -- देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित लच्छीवाला में टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मुखर है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जन सुरक्षा के मद्देनजर टोल प्लाजा को शिफ्ट करने मांग की। कहा कि यदि टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो 30 मार्च को महापंचायत तथा छह अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने बसंत विहार में एनएचएआई के कार्यालय में प्रोजेक्टर डायरेक्टर पंकज मौर्य से मुलाकात की। दावा किया कि लच्छीवाला में टोल प्लाजा एलिफेंट कॉरिडोर की जगह पर बना है। कहा कि पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों से अनावश्यक तीन गुना अधिक टोल लिया जा रहा है। उन्होंने इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.