दरभंगा, दिसम्बर 24 -- जाले, एक संवाददाता। एडीएम (आपदा) सलीम अख्तर ने बुधवार को रतनपुर स्थित नल जल योजना की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने रतनपुर पंचायत में नल जल योजना की लचर व्यवस्था देख इसमें सुधार लाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। रतनपुर के वार्ड संख्या 6 में ज्योंहि उनके समक्ष स्टार्टर को ऑन किया गया कि उसकी तेज आवाज सुनकर वे दंग रह गए। वहां का स्टेबलाइजर भी खराब पड़ा हुआ था। बिजली की वायरिंग भी असुरक्षित अवस्था में थी। सप्लाई लाइन से लिकेज देख उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में टावर भवन को भी हानि पहुंच सकती है। 6 वर्षों में वाटर टावर की मरम्मती एवं रंग रोगन नहीं होने पर भी उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्हें यह सुनकर भी आश्चर्य हुआ कि 6 वर्ष के बाद लगभग 6 दिन पहले नल जल के टंकी की सफाई करवाई गई, वह भी स्थानीय लोगों की...