धनबाद, मई 14 -- झरिया। कपड़ा पट्टी में बुधवार को विभिन्न व्यवसायिक संगठन की संयुक्त बैठक उपेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झरिया विद्युत आपूर्ती प्रमंडल के कार्यकलाप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई मुद्दों पर सुधार हेतु आग्रह किये गये थे। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाया। झरिया में इन दिनो उपभोक्ता परेशान हैं। न तो समस्यायुक्त आवेदन निष्पादित हो रहा है न ही नए विद्युत संजोग पर कोई कार्य किये जा रहे है।कई उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ऑनलाइन विपत्र नहीं मिल रहा है। वरीय अधिकारियों से मिलना भी भगवान से मिलने के बराबर है। मेंडेज कर्मियो का भी मनमाना चरम पर है। एलटी तार अक्सर टूटने की समाचार मिलते रहते है। विगत दिनो झरियाबाजार में पांच नए ट्रांसफार्मर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.