सिमडेगा, फरवरी 4 -- बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़, बानो मुख्य पथ पर देवनदी के समीप सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना बुधवार के सुबह की है। जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिमरिया निवासी सिलास सुरीन के रूप मेँ की गई है। वहीं घायलों में इसराइल डुंगडुंग, सुष्मिता डुंगडुंग और अंशु डुंगडुंग शामिल है। बताया गया कि इसराईल अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह लचरागढ़ बाजार जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलो को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.