जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- लघु सिंचाई गणना को लेकर कुंडहित में प्रगणकों की हुई बैठक कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड सभागार में लघु सिंचाई गणना हेतु प्रगणको की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने की। बैठक में बीडीओ श्री राजा ने चल रहे गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा कर प्रगणकों को लघु सिंचाई गणना का कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि कृषि विकास एवं उत्पादन के बढ़ोतरी के लिए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 5 वर्षों पर देशव्यापी लघु सिंचाई गणना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार के गणना में स्प्रिंग सेंसस यानी झरनों की भी गणना कराई जा रही है। बैठक के दौरान लघु सिंचाई के अभियंताओं ने प्रगणकों को गणना से जुड़ी तमाम जलस्रोतो की गणना सही ढंग से करने को कहा।बताया की गणना के ...