बाराबंकी, फरवरी 19 -- बाराबंकी। आगामी 22 फरवरी को आयोजित मेगा विधिक जागरूकता व सेवा शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक व लघु शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि लघु शिविर मेगा शिविर की सफलता की आधारशिला है। इसलिए मेगा शिविर के आयोजन के पूर्व नियमित रूप से लघु शिविरों का आयोजन किया जाना आवश्यक है। अपर जिला जज श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने बताया कि यातायात, सुरक्षा एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग को, नि:शुल्क रक्तदान शिविर, ब्लड ग्रुप, नाक, आंख परीक्षण, नि:शुल्क दवाएं, स्वास्थ्य किट, एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को एवं पानी, साफ सफाई इत्यादि के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को समुच...