सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली का आयोजन भारत रंग महोत्सव 2025 में विश्व जन रंग के अंतर्गत एक रंग श्रेष्ठ रंग के तहत शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा लघु नाटक पंचम वेद की प्रस्तुति की गयी। संस्थान सचिव वन्दन वर्मा ने बताया कि पंचम वेद भरत मुनि के द्वारा लिखा गया था। उसे विश्व स्तर पर स्थापित करना है। इसलिए ये आयोजन देश में ही नहीं विदेशों में भी किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निर्देशानुसार एनएसडी द्वारा जारी साइट पर वीडियो बना कर अवलोकनार्थ डाला गया। नाट्य निर्देशक कुन्दन वर्मा के निर्देशन में सुदर्शन कुमार, राज कुमार राजा, सत्यम कुमार, सुन्दरम प्रजापति, ओमप्रकाश कुमार, कृष्णा शर्मा ने न...