पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी, बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गयी कुल राजस्व समाहरण की समीक्षा की गयी। खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3274.22 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें ईंट मद में 139.46 रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध 91.35 रूपये एवं दण्ड मद में 191.18 रूपये की वसूली की गयी है। पूर्णिया जिला अंतर्गत राजस्व समाहरण का मुख्य श्रोत कार्य विभागों द्वारा व्यवहृत लघु खनिज से रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की राशि है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2503.11 रूपये का लक्ष्य निर्धारित है। कुल 22 कार्य विभागों द्वारा अब तक 1897.64 रूपये समर्पित किया गया है। पंचायत समिति बैसा, बीकोठी, नगर पंचा...