गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। लघु औद्योगिक इकाइयों को कम दर से बिजली मिलेगी। उन्हें बिजली दर में दो रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सी और डी श्रेणी में शामिल औद्योगिक इकाईयों के लिए बिजली टैरिक में सब्सिडी लागू की है। सोमवार को डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को इस सब्सिडी योजना को लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिंह ने बताया कि यह सब्सिडी योजना हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की तरफ से 29 जुलाई, 2021 को अधिसूचित की गई थी। इसके अंतर्गत माइक्रो एवं स्मॉल एंटरप्राइजेज को डी श्रेणी ब्लॉकों में 40 किलोवाट तथा सी श्रेणी ब्लॉकों में 30 किलोवाट तक की कनेक्टेड लोड सीमा पर दो...