मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- देवरियाकोठी, एसं। विशुनपुर सरैया चौक पर गुरुवार की रात लघु उद्योग का ताला काटकर चोरों ने 13 हजार 500 नकद सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर उद्योग के मालिक राकेश कुमार ने शुक्रवार को थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे उद्योग खोलने आया तो देखा कि ग्रिल और शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 19 क्विंटल 60 किलोग्राम सरसों, 306 किलोग्राम सरसों का तेल और 13,500 नकद गायब था। वारदात को अंजाम देने के बाद पिकअप पर सामान लाद कर ले गये। चार दिन पहले विशुनपुर सरैया चौक स्थित राजकिशोर ठाकुर के बंद घर से करीब 11 लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.