रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई ने एक बार फिर समाज सेवा का परिचय देते हुए दिव्यांगजन की मदद में महत्वपूर्ण कदम उठाया। संगठन ने बड़काचुंबा निवासी काफी समय से लकवाग्रस्त कौशल्या देवी के लिए उनके पुत्र विकास कुमार को एक व्हील चेयर शुक्रवार को भेंट की। होटल शिवम इन्न के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने बताया कि चुम्बा के मुखिया राजू बेदिया ने संगठन को दिव्यांग महिला की जरूरत से अवगत कराया था और तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। संगठन ने बिना देर किए तुरंत मदद सुनिश्चित की। समारोह में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, जिला इकाई अध्यक्ष मनमोहन सिंह लाम्बा, चुम्बा के मुखिया राजू बेदिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.