अंबेडकर नगर, जनवरी 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सामान्य सुविधा केन्द्र/कलस्टर स्थापना के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सुविधा केन्द्रों का लघु उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, स्थानीय करीगरों एवं उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से सामान्य सुविधा केन्द्र/क्लस्टर की स्थापना प्रस्तावित है। इसके तहत कारीगरों को आधुनिक मशीनरी, प्रशिक्षण, डिजाइनिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग एवं परीक्षण सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएंगी। बैठक में क्लस्टर स्थापना हेतु प्राप्त प्रस्तावों, भूमि उपलब्धता, आधारभूति सुविधाएं...