अयोध्या, जनवरी 31 -- अयोध्या, संवाददाता। लघु उद्योग भारती के अवध संभाग की बैठक रघुकुल सदन देवकाली में आयोजित हुई, जिसमे लखनऊ, गोंडा, हरदोई, अंबेडकर नगर एवं अयोध्या के सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक को फैसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से लघु उद्यमियों को करोड़ों रूपये का भुगतान दिलाया गया। अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने अधिक से अधिक लघु उद्यमियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने एवं सक्रिय करने की अपील किया। बैठक की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने की। बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष संजीव गोयल ने स्वागत किया। संभाग महामंत्री अरुण भाटिया ने पिछली सभा की कार्यवाही की पुष्टि की, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता मित्तल ने बताया कि बैठक में हरदोई से बालकृष्ण जिंदल, लखनऊ से सीए अनिल श्रीवास्तव, ग...