बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी सरकार के बजट 2026 से ज्यादातर व्यापारी खुश हैं, वहीं कुछ नाखुस भी हैं। ज्यादातार व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने बजट में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए बढ़ावा दिया है। इससे जिले के व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा। बजट में उद्योगों के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने का काम किया है। इससे व्यापारियों को किसी का रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत नहीं होगी। इधर बजट से जो व्यापारी संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि बजट में मंडी समाप्त नहीं की गई, न ही जीएसटी में कोई राहत दी गयी। व्यापारियों को पेंशन की आस थी, वह भी अधूरी रह गयी। बिजली की दरों में कोई कमी नहीं की गई। जीएसटी में सचल दलों की समाप्ति की घोषणा नहीं की गई। स्टेट हाईवे के टोल टैक्स समाप्त न होने से प्रदेश में सामान क...