उरई, फरवरी 13 -- कालपी। पुलिस ने काशीखेरा रोड से दो बदमाशों को कार के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि एक कार सवार दो लोग बनखण्डी देवी रोड से नगर की ओर आ रहे है। सीओ अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भडाना सब इन्सपेक्टर देवेंद्र भदौरिया सिपाही अभिषेक, यादव के साथ वनखण्डी देवी रोड पर खड़े होकर इंतजार करने लगे थे। उन्हें कार आती दिखाई तो पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया और कार की तलाशी ली तो उसमे एक पैकेट गांजा निकला। इस पर पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी पहचान चांद बाबू उर्फ शकील निवासी जावेद का मकान कैब्रिज स्कूल के पास तिरंगा चौराहा वारिस नगर चकेरी कानपुर तो दूसरा गुडडू उर्फ सूरज नरायण निवासी लाल बंगला काजीखेडा थाना चकेरी कानपुर नगर क...