रामपुर, फरवरी 2 -- शाहबाद। पड़ोसी की बेटियों के लग्न समारोह से रविवार रात लौट रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के किरा गांव के पास हुई। शाहबाद की ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव भंवरकी जदीद निवासी मानसिंह प्रजापति की दो बेटियों की शादी है। रविवार को सैदनगर के लालपुर डैम के पास एक गांव में लग्न गई थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव निवासी मनोज (35) भी ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गया था। देर रात करीब नौ बजे सभी लोग वापस गांव आ रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में मनोज को लघुशंका लगी तो उसने शाहबाद-रामपुर मार्ग पर किरा गांव के पास ट्रैक्टर ...