संभल, अप्रैल 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में मंगलवार की रात लग्न समारोह में खाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें लाठी डंडे चलने लगे और दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एक युवक को हिरासत लेकर थाने ले आई। वहीं घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में मंगलवार शाम छोटे प्रजापत के बेटे की लगन समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें संभल के कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट मोहल्ले से लगन लेकर पहुंचे लोगों में से सतीश नाम के युवक ने खाने को लेकर हलवाई से गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध गांव निवासी हलवाई कल्लू सक्सेना ने किया तो सतीश आग बबूला हो गया और खाना बना रहे हलवाई की तेल से भरी कढ़ाही पलट दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। काफी देर तक चले लाठी डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.