भभुआ, नवम्बर 28 -- भगवानपुर। शादी में बुकिंग के कारण प्रखंड मुख्यालय में यात्री वाहनों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को ऑटो या ई-रिक्शा से गंतव्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। लेकिन, सभी जगह ई-रिक्शा नहीं जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री अजय कुमार और निरज सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा का परिचालन होने से अन्य यात्री वाहनों की कमी से ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। दूर वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब ठंड बढ़ने से ठिठुरने लगे गरीब भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में बादल के बीच ठंड बढ़ गई है। इस कारण महादलित टोला व झोपड़ी में रात काटने वाले गरीब खासकर वृद्ध कंबल के अभाव में ठिठुरने लगे हैं। जगजीवन मुसहर और मैनेजर मुसहर ने बताया कि ठंड से परेशानी हो रही है। बीमार होने की आशंका बनी रहती है। रात में सोने पर झोपड़ी से हवा आती है। उन्होंन...