औरंगाबाद, फरवरी 6 -- लग्न के दिनों में जाम की समस्या से पूरा जिला कराह रहा है और जिला मुख्यालय समेत लगभग सभी प्रखंडों में हालात एक जैसे बने हुए हैं। शहर में जाम अब आम बात हो गई है और पुरानी जीटी रोड ओवरब्रिज, कर्मा मोड़, महाराजगंज रोड, सब्जी मंडी, धर्मशाला समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। हाल ही में जाम के कारण कई छात्र-छात्राएं विलंब से परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिससे उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका और इसका असर उनके भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रतिदिन स्कूली बसें, कार्यालय जाने वाले लोग और अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। कई बार दुर्घटना में घायल और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक जाम में अटक जाती हैं और सायरन बजाने के बावजूद रास्ता मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.