कुशीनगर, जनवरी 15 -- कुशीनगर। पंजाब और चंडीगढ़ से बिहार तक चलने वाली प्राइवेट बसों में जहां सीट सी अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, वहीं बसों के ऊपर मालवाहक गाड़ियों की तरह सामान लाद दिया जा रहा है। ऐसी बसें एनएच पर तेजी से फर्राटा भर रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। पंजाब और चंडीगढ़ में निजी कंपनियों में काम करने वाले उतर प्रदेश और बिहार के लोग वापसी के समय काफी सामान लेकर आते हैं। ट्रेनों में इतना सामान लाने की अनुमति नहीं मिलने के चलते और ट्रेन से उतरकर बस आदि पकड़ने की समस्या से बचने के लिए वे लोग प्राइवेट बसों से यात्रा करते हैं। यात्रियों की मजबूरी का लाभ लेते हुए चालक बसों की छतों पर ट्रकों की तरह पर भारी-भरकम सामान लादने के साथ अंदर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लेते...