नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारतीय वियरेबल और ऑडियो ब्रैंड GoBoult ने लोकप्रिय ऑटोमोबाइल ब्रैंड Mustang के साथ अपनी पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए भारत में नए स्मार्टवॉच और TWS इयरबड्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Mustang Stallion, Mustang Racer और Mustang Muscle नाम से तीन नई स्मार्टवॉच के साथ Mustang Sprint TWS इयरबड्स को मार्केट में उतारा है। GoBoult और Mustang की यह पार्टनरशिप अब अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक, यह कोलैबरेशन केवल ब्रैंडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोडक्ट डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुरुआत में यह पार्टनरशिप ऑडियो प्रोडक्ट्स तक लिमिटेड थी लेकिन अब इसे वियरेबल्स तक एक्सपैंड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंटG...