मुख्य संवाददाता, दिसम्बर 15 -- कैनविज समूह ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए एचीवर्स का मायाजाल फैला रखा था। ग्रुप की वेबसाइट पर इनके बारे में सारी जानकारी मौजूद हैं। निवेश के जरिये मुनाफे का झांसा देकर यह ग्रुप लोगों को रियल एस्टेट, विदेशों में होली डे पैकेज और लग्जरी कार समेत तमाम तरह के लुभावने सपने दिखाकर चूना लगाता था। इसका भंडाफोड़ होने के बाद ग्रुप का एमडी कन्हैया गुलाटी समेत उसके परिवार के सभी सदस्य अंडरग्राउंड हो गए हैं। कन्हैया गुलाटी के कैनविज ग्रुप ने करीब 18 साल से ठगी का मकड़जाल फैला रखा था। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए कैनविज इंडस्ट्रीज, कैनविज रिजॉर्ट मोटेल, कैनविज इंफ्रा इंडिया, कैनविज डेवलपर्स एंड इंफ्रास्टक्चर्स, कैनविज स्टोर समेत कई तरह की कंपनियां बनाकर लोगों को निवेश के जरिये मुनाफे के झांसे दिखाए जाते थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.