लखनऊ, जनवरी 23 -- गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र में बीएमडब्लू सवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बीएमडब्लू की सर्विस कराने वार्कशॉप आया था। पुलिस ने घायल को डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर बताई। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रायबरेली के लालगंज निवसी अजय सिंह मंगलवार को अपनी बीएमडब्लू की सर्विस कराने मैंगो गार्डेन सेक्टर-4 स्थित सुमन मेडिकल के पास कार मैडिक्स सर्विस सेंटर आए थे। जैसे ही वह सर्विस सेंटर के बाहर पहुंचे कि पीछे से तीन-चार लड़कों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग बीएमडब्लू सवार को बचाने दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोप अजय को जान से मारने की धम...