बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर। नगर के पुरानी बाजार में होलिका दहन स्थल के सामने सरकारी नल नहीं लगा हुआ है। जिसके वजह से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ला वासी राहुल मिश्रा, विष्णु मिश्रा, पंडित बसंत पांडेय, शरद पांडेय आदि ने बताया कि होलिका दहन स्थल पर लोगों का आवागमन होता है। यहां पर लोगों को शुद्ध पेयजल की आवश्यकता है। लोगों ने सरकारी नल लगवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...