सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम अब सोलर प्लांट से बनने वाली बिजली से रोशन होगा। जल्द ही स्टेडियम में 10 किलोवाट का सोलर प्लांट लगने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। टीम ने निरीक्षण भी कर लिया है। स्टेडियम में बनी बिल्डिंग के ऊपर इसे लगाया जाएगा। इसके अलावा करीब 1.80 करोड़ रुपये से स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। जिसमें मेन गेट के पास वाली चहारदीवारी को तोड़कर उसे नए सिरे से बनाया जाएगा। साथ ही पुराने भवन को भी दुरुस्त किया जाएगा। मरम्मत कार्य के बाद मेजर ध्यानचंद स्टेडियम आधुनिक रूप से बेहतर नजर आएगा। मोहल्ला रोटी गोदाम की तरफ जाने वाली सड़क से लगी स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल एक तरफ झुक रही है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से उसे तोड़कर फिर से बनाया जाएगा। शौचालयों को नए सिरे से आधुनिक रूप से बनाय...