कटिहार, जनवरी 11 -- बारसोई निज प्रतिनिधि शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों से लाखों के सामान की चोरी कर ली। नगद सहित आभूषण लेकर चोर चलते बने। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात कव्वाली का प्रोग्राम हो रहा था । कुछ लोग घर से बाहर थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजे तोड़कर नगद सहित आभूषण लेकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद जल्फिकार ने बताया कि वे घर में नहीं थे । भतीजी सो रही थी। उसके कमरे को बाहर से लॉक कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वहीं तीन अन्य घरों नगद सहित मोबाइल की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की। आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी व सामान बरामदगी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...