मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के 12 निर्यातक मुरादाबाद के सेज (स्पेशल इकॉनॉमिक जोन) से निर्यात की उड़ान भरने जा रहे हैं। उन्हें यहां एक्सपोर्ट यूनिट लगाने के लिए एसईजेड (स्पेशल इकॉनॉमिक जोन) की अप्रूवल कमेटी की तरफ से लेटर ऑफ अप्रूवल मिल गया है। मुरादाबाद के स्पेशल इकॉनॉमिक जोन की कार्यदायी संस्था यूपीसीडा की रीजनल मैनेजर गेसू मौर्य ने बताया कि दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की इन निर्यात इकाइयों में टैक्सटाइल, इंजीनियरिंग और फूड प्रोसेसिंग से संबंधित उत्पादों को तैयार करके निर्यात किया जाएगा। कमेटी द्वारा लेटर ऑफ एप्रूवल जारी कर दिए जाने के बाद इन इकाइयों को स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। नियमानुसार, इकाई की स्थापना होते ही उत्पादन कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। मल्टीपल एसईजेड का नोटिफिकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.