सहरसा, नवम्बर 30 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी अंचल क्षेत्र के महारस गांव में रविवार की दोपहर बाद बाढ़ आश्रय स्थल के समीप रखे किसानों के धान की बोझा में आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इससे तीन किसानों को हजारों रूपये के फसल क्षति का नुकसान पहुंचा है। हालांकि अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका। वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमक दलों ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। अगलगी कि घटना के संबंध में पीड़ित किसानों महारस पंचायत के महारस गांव निवासी घनश्याम सिंह, मनोज सिंह तथा शंकर सिंह ने बताया कि खेतों से धान काटकर तैयारी हेतु बाढ़ आश्रय स्थल के समीप रखे थे। रविवार की दोपहर बाद अचानक धान की ढ़ेरी में आग लग गया। जो कि देखते देखते हम सभी किसानों के धान की फसल जलकर राख हो गई। इससे हजारों रूपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.