साहिबगंज, फरवरी 19 -- बरहेट। मांझी परगना बैसी की ओर मंगलवार को बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पांडेय से मुलाकात कर बरहेट अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को लगान रसीद उपलब्ध कराने की मांग की है। मांझी परगना वैसी के प्रखंड अध्यक्ष बेटका मुर्मू ने कहा कि बरहेट अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को रसीद नहीं रहने से अंचल क्षेत्र के विभिन्न मौजों का लगान की वसूली नहीं हो पा रही है। 16 आना रैयत को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सीओ अंशु कुमार पांडेय ने रसीद की जानकारी अंचल नाजीर से ली। अंचल नाजिर ने बताया की इस समय कार्यालय में नाजीर लगान रसीद उपलब्ध नहीं है। इससे ग्राम प्रधानों को रसीद नहीं दिया जा रहा है। सीओ ने सभी ग्राम प्रधानों का आश्वस्त किया कि वरीय पदाधिकारी से बात कर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.