मुरादाबाद, मार्च 8 -- लगान जमा नहीं करने वाले मत्स्य पट्टा आवंटियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। बरसों से लगान जमा न होने पर अब आवंटियों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार सिंह ने मत्स्य आवंटन पत्रावलियों में लगान संग्रह की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बरसों से लोगों ने लगान ही जमा नहीं किया, ऐसे में सभी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की गई है। सभी को नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिस भेजने के बाद यदि उन्होंने संपूर्ण लगान जमा नहीं किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी किसी प्रकार का कोई आवंटन का लाभ नहीं दिया जाएगा। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश देकर सभी को चिन्हित करने के लिए कहा है ताकि वसूली की कार्रवाई की जा सके। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी अपना लगान यदि सही समय पर जमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.