संभल, जनवरी 29 -- पशु चिकित्सालय परिसर धनारी में भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा धरना आंदोलन गुरुवार को 25वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए समाजसेवी बहादुर सिंह यादव ने कहा कि तहसील गुन्नौर प्रशासन किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। शहरों से बंदर पकड़कर गांवों में छोड़े जा रहे हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पहले से ही जंगली जानवरों से परेशान किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जंगली जानवरों के आतंक पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके। धरना-प्रदर्शन के दौरान जाकिर हुसैन, गजराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.