दुमका, अगस्त 10 -- मसलिया, प्रतिनिधि। लगातार हो रहे बारिश के कारण जहां आम जन जीवन अस्तव्यस्त है, किसान अत्यधिक बारिश से चिंतित हैं। प्रखंड क्षेत्र में कच्चे मकान गिरने का सिलसिला जारी है। अब तक प्रखंड क्षेत्र में दर्जनभर कच्चे मकान गिर चुके है। जिससे कच्चे मकान में रहने वाले लोग दहशत में है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात प्रखंड क्षेत्र कोलारकोन्दा पंचायत के बसमत्ता गांव के सुंदरी मरांडी का कच्चा मकान का आधा हिस्सा गिर गया। सुंदरी मरांडी का रहने के लिए यही एक घर है। जिसमें अपने दो बच्चों के साथ रहता है। लगातार हो रहे बारिश के कारण मिट्टी का दीवाल में पानी लगने से दीवार टूटकर गिर गया। पंचायत के मुखिया उकील मुर्मू ने बताया कि घर को ठीक करने में लगभग 30 हजार रुपये खर्च होने की संभावना है। सुंदरी मरांडी के पति नही होने को लेकर घर को ठीक क...