लखनऊ, फरवरी 15 -- -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया सपा प्रमुख पर पलटवार लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। लगातार महाकुम्भ को लेकर बयानबाजी कर रहे सपा प्रमुख को निशाने पर लेते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि महाकुम्भ में अब तक लगभग 50 करोड़ से अधिक सनातनियों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया है। चौधरी ने कहा कि लगातार मिल रही सियासी हार और इनका छिटकता वोटबैंक सपा प्रमुख को परेशान करने लगा है इसलिए वो यहां वहां की बातें कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बीते आठ साल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सपा, बसपा और कांग्रेस के पंजे से निकालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अद्वितीय कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.