धनबाद, फरवरी 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। भंडारीडीह स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में शनिवार को एस.एन. भट्टाचार्य का शहादत दिवस सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीद भगत सिंह एवं एस.एन. भट्टाचार्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो एवं माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि देश आज बेहद विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। गरीब, मजदूर और किसान लगातार शोषण के शिकार हो रहे हैं। जलेश्वर महतो ने कहा कि संगठन की ताकत से ही शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि कॉमरेड एस.एन. भट्टाचार्य गरीबों, मजदूरों और किसानों के सच्चे मसीहा थे। वे कभी भी गरीबों से वकालत के नाम पर फीस नहीं लेते थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही ...