बेगुसराय, जनवरी 4 -- सिंघौल,निज संवाददाता। पिछले बीस दिनों से ठंड का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ख़ासकर दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में भी ठंड अपने पूरे परवान पर है। न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री तक आने के साथ ही तेज पछुआ हवा भी चल रही है। इससे शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शीतलहर के चलते कोल्ड डे के कारण शाम ढलते ही लोगों घरों में दुबक जाते हैं और बाजार में सन्नाटा पसरने लगता है। ठंड का यह मौसम गरीब मजदूर परिवार पर कहर बन कर टूट रही है। इन गरीबों को ठंड से बचने के लिए छत और गर्म कपड़े कम पड़ रहे हैं। सक्षम परिवार अपने लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों और रूम हीटर के सहारे किसी तरह ठंड से बच रहे हैं। वहीं गरीब मजदूर परिवार समाजसेवियों की ओर से वितरित कंबल और अलाव के सहारे ठंड से जूझ रहे हैं। ठंड के असर को पछुआ हवा ने बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.