बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बीहट। गंगा के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। विगत 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 6 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.630 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिले हैं। इलाहाबाद, बनारस, बक्सर में गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है जबकि मुंगेर व कहलगांव में गंगा का जलस्तर फिलहाल बढ़ रहा है। गंगा से सटे क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...