गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा, संवाददाता। पिछले करीब 24 घंटे से अधिक समय तक हुई लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला मुख्यालय से होकर बहने वाली सरस्वती और दानरो नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से कहीं जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उधर लगातार बारिश के कारण सोनतटीय इलाकों में बारिश का पानी खेतों में जमा होने से जलमग्न हो गए हैं। अब किसानों को खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान का डर सताने लगा है। अत्यधिक बारिश का सर्वाधिक असर दलहन, तेलहन सहित अन्य अगहनी फसलों की बुवाई पर पड़ रहा है। उक्त फसलों की बुवाई लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। बारिश के कारण धान कर रोपाई में जरूर तेजी आई। लक्ष्य का करीब 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से में धान रोपनी हो चुका है। वहीं मक्का की बुआई लक्ष्य का 32.51 फीसदी ही हो सका है। 27 हजार 650 हेक्टेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.