बेगुसराय, अगस्त 24 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं दूसरी तरफ फसलों को भी फायदा पहुंचा है। खासकर धान, मक्का और गन्ने की फसल बारिश के अभाव में प्रभावित हो रही थी, उसमें जान आ गई है। किसान इन फसलों को बचाने के लिए लंबे समय से पटवन कर रहे थे। अब उन्हें राहत मिली है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि, आर्द्रता 85% रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...