रांची, जून 19 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। छोटे-बड़े नालों से लेकर खेत, नदी और जलप्रपात तक पानी से लबालब भर चुके हैं। प्रमुख जलप्रपातों में विकराल बहाव देखा जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पंचघाघ और रानी फॉल में उफान, पर्यटकों की एंट्री बंद: मुरहू के प्रसिद्ध पंचघाघ और रानी जलप्रपात में पानी का बहाव अत्यधिक बढ़ गया है। पंचघाघ जलप्रपात में सैलानियों के लिए प्रवेश को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बैरेकेटिंग कर पर्यटकों को अंदर जाने से रोक दिया है। पर्यटन मित्रों को तैनात कर जलप्रपात क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए खतरे वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.