महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शनिवार की भोर से जारी झमाझम बारिश ने एक बार फिर शहर में जलनिकासी की पोल खोल दी है। शहर के अधिकांश वार्ड जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। नालियों की सफाई समय पर न होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गलियां और सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। नेहरू नगर, गांधी नगर, बिस्मिल नगर, सिविल लाइन, आजाद नगर, सरोजनी नगर और धनेवा-धनई वार्डों में पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रामप्रीत, गोरख, मिट्ठू तिवारी, सोहन कुमार, विक्की वर्मा और सूरत का कहना है कि बरसात शुरू होते ही हर साल यही दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। पालिका प्रशासन समस्या से वाकिफ होने के बावजूद केवल कागजी खानापूर्ति करता है। नालों की समय पर सफाई नहीं हुई, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और जलभराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.